पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश भर में लगाए जाएंगे साढ़े सात लाख पौधे

पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश भर में लगाए जाएंगे साढ़े सात लाख पौधे



नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधीन देश के 700 से अधिक कृषि विज्ञान केंद्र साढ़े सात लाख से अधिक छायादार व फलदार पौधे लगाएंगे।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर 17 सितंबर को ढट नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत आयोजित किया जाएगा।इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (कउअफ) के उपमहानिदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इसके लिए देश के सभी जिलों के कृषि विज्ञान केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


मुख्‍य कार्यक्रम मप्र में होगा


देशव्यापी इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में किया जाएगा, जहां इसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।डॉ. सिंह ने बताया कि देश में फिलहाल कुल 714 कृषि विज्ञान केंद्र हैं। इनमें प्रत्येक में एक हजार से अधिक पौधे लगाए जाने हैं।सभी केंद्रों पर किसान सम्मेलन आयोजित होंगे और सांकेतिक तौर पर कुछ पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद किसानों को लगाने के लिए पौधे सौंपे जाएंगे।