छग: धान खरीदी को लेकर कांंग्रेस नेताओं ने भाजपा सांसदों के बंगले का घेराव कर बजाए ढोल-नगाढ़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। चिठ्ठी-पत्री से शुरू हुई बात जुबानी जंग से अब सड़क पर आ गई है। केंद्र सरकार के केंद्रीय पूल में छत्तीसगढ़ का चावल लेने से इनकार करने के बाद प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा सांसदों के बंगले पर जमकर हंगामा किया। ढोल-नगाढ़े लेकर रायपुर सांसद सुनील सोनी के बंगले के बाहर पहुंचे कांग्रेस नेता और कार्यकतार्ओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। दरअसल, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किसानों से किया था। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस तो अपना वादा पूरा कर रही है, लेकिन केंद्र की एनडीए सरकार पर दबाव बना रही है कि वह भी केंद्रीय पूल में इसी दाम से धान राज्य से ले। इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिख चुके हैं। बावजूद इसके केंद्र सरकार ने राज्य के तय दाम पर धान लेने से इनकार कर दिया है।
छग: धान खरीदी को लेकर कांंग्रेस नेताओं ने भाजपा सांसदों के बंगले का घेराव कर बजाए ढोल-नगाढ़े