हॉकी - टोक्यो ओलिंपिक में भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से, महिला टीम नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी

 हॉकी - टोक्यो ओलिंपिक में भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से, महिला टीम नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी
 टोक्यो। अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने अगले साल टोक्यो ओलिंपिक में होने वाले मुकाबलों की लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी। भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं, महिला टीम नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलकर अपने अभियान की शुरूआत करेगी। दोनों मुकाबले 25 जुलाई को ही खेले जाएंगे। भारतीय टीम ओलिंपिक में आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी है। टीम 1980 मॉस्को ओलिंपिक में स्वर्ण जीतने के बाद अब तक कोई भी पदक अपने नाम नहीं कर सकी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम ओलिंपिक में एकमात्र पदक (स्वर्ण) 1976 में जीती थी।