झारखंड चुनाव। दूसरे चरण की 20 सीटों पर 64.16% मतदान; नक्सलियों ने चुनाव पार्टी को निशाना बनाया, गुमला में एक की मौत
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों पर 64.16% मतदान हुआ। पिछले चुनाव में इन सीटों पर 68.01% वोटिंग हुई थी। शनिवार को मतदान के दौरान गुमला में सुरक्षाबलों की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। यहां कुछ उपद्रवी चुनाव प्रभावित करने के लिए बूथ के पास जुट रहे थे। वहीं, अड़की प्रखंड में नक्सलियों ने मतदानकर्मियों की गाड़ी पर हमला किया। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इससे पहले चाईबासा के कोरिया में शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में मोर्टार दागा।
दूसरे चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत 260 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 29 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं, मतदाताओं की संख्या 48,25,038 है।
इन सीटों पर वोटिंग हुई- बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगरनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, सिसई, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिमडेगा, कोलेबिरा।
झारखंड चुनाव। दूसरे चरण की 20 सीटों पर 64.16% मतदान; नक्सलियों ने चुनाव पार्टी को निशाना बनाया, गुमला में एक की मौत