ठिठुरने लगा प्रदेश, भोपाल सहित 12 स्थानों पर रहा तीव्र शीतल दिन
भोपाल। बफीर्ली हवाएं चलने से प्रदेश ठिठुरने लगा है, जिसके चलते रात के साथ ही दिन का तापमान भी नीचे लुढ़कने लगा है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से. रतलाम और श्योपुरकला में दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी सहित 12 स्थानों पर तीव्र शीतल दिन रहा। साथ ही दो जिलों में शीतल दिन रहा।
मौसम विज्ञानियों ने गुरुवार तक ठंड के तेवर इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान सुबह के वक्त घना कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम नहीं है। उत्तर भारत में हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। साथ ही वर्तमान में हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। बफीर्ली हवाओं के कारण ही रात और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शुक्ला के मुताबिक बुधवार-गुरुवार को भी ठंड के तेवर इसी तरह तीखे बने रहने की संभावना है।