उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित के लिए इंसाफ की मांग, लोगों ने कैंडल मार्च निकाला, महिला ने बेटी को जलाने की कोशिश की

उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित के लिए इंसाफ की मांग, लोगों ने कैंडल मार्च निकाला, महिला ने बेटी को जलाने की कोशिश की



नई दिल्ली। उन्नाव की दुष्कर्म पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए शनिवार को दिल्ली में प्रदर्शन हुआ। देर शाम सैकड़ों लोग कैंडल मार्च में शामिल हुए। वे राजघाट से इंडिया गेट की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने बेरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को बीच में ही रोक दिया। पुलिस ने उन पर पानी की बौछार की। इस मार्च में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के समर्थक भी थे। स्वाति दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की मांग को लेकर बीते 5 दिन से राजघाट पर अनशन कर रही हैं।
90% जली उन्नाव की पीड़ित का शुक्रवार रात सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान कॉर्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। इससे दुखी एक महिला ने अस्पताल के बाहर अपनी नाबालिग बेटी को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लड़की को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला उन्नाव की पीड़ित के लिए इंसाफ की मांग कर रही थी। उसने ह्यहम न्याय चाहते हैंह्ण के नारे भी लगाए। महिला के बरामद ज्वलनशील पदार्थ जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस की अपील- प्रदर्शनकारी राजघाट लौट जाएं- कैंडल मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार करने के लेकर दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी जलती हुई चीजों को पुलिस की ओर फेंक रहे थे। उन्हें काबू करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को इंडिया गेट की ओर जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए उन्हें प्रदर्शन वाली जगह (राजघाट) पर लौटना चाहिए।
दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़िता को जला दिया था- 3 दिसंबर को जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपियों ने उन्नाव में गुरुवार को पीड़ित को जला दिया था। वह जलते शरीर के साथ एक किमी तक भागी और लोगों की मदद से पुलिस को आपबीती बताई थी। शुक्रवार रात दिल्ली में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया, ह्यह्यपीड़ित पूछ रही थी कि वह बच तो पाएगी? वह जीना चाहती थी। उसने भाई से कहा था कि उसके गुनहगार बचने नहीं चाहिए।ह्णह्ण पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। इनमें से दो वही हैं, जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था।