मोदी ने द. एशिया के नेताओं को फोन कर शुभकामनाएं दीं; ट्विटर यूजर को फॉलो कर उसकी न्यू ईयर विश पूरी की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दक्षिण एशियाई देशों के नेताओं को फोन कर नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ह्यनेबरहुड फर्स्टह्ण की नीति के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्र में भारत के सहयोगियों के साथ सुरक्षा, समृद्धि, विकास और शांति बनाए रखने की बात की। इसके साथ ही उन्होंने कई ट्विटर यूजर्स को रिप्लाई भी किया। एक यूजर ने उनसे नए साल पर खुद को फॉलो करने की विश मांगी। इस पर प्रधानमंत्री ने यूजर को फॉलो कर लिया।
प्रधानमंत्री ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक, प्रधानमंत्री लोते त्शेरिंग, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे, प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे, मालदिव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सोलिह, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से बात की।
उन्होंने ट्वीट किया- आप सभी को साल 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह साल आनंद और समृद्धि से भरा हो। हर व्यक्ति स्वस्थ्य रहे और सभी की इच्छाएं पूरी हो।
मोदी ने द. एशिया के नेताओं को फोन कर शुभकामनाएं दीं; ट्विटर यूजर को फॉलो कर उसकी न्यू ईयर विश पूरी की