सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी को किया भंग, जाखड़ बने रहेंगे अध्यक्ष

सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी को किया भंग, जाखड़ बने रहेंगे अध्यक्ष
चंडीगढ़।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति को भंग कर दिया है. हालांकि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ अपने पद पर बने रहेंगे। पार्टी ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। सोनिया गांधी ने ये फैसला राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात के एक दिन बाद लिया है. दोनों नेताओं की सोमवार को मुलाकात हुई थी।